रमज़ान का महीना रहमतों, बरकतों और मग़फ़िरत का पैग़ाम लेकर आता है। पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर अल्लाह की रज़ा के लिए रोज़ा रखना और फिर खोलना मोमिन के दिल को सुकून से भर देता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोज़ा खोलते वक्त पढ़ी जाने वाली दुआ कितनी अहम है? आज यहां आप Roza Kholne Ki Dua पूरी दुआ और उसका तर्जुमा जानेंगे।
इसे बहुत ही आसान लफ्ज़ों में बताया गया है, ताकि आप सही तरीके से दुआ पढ़कर रोज़ा खोल सकें। एक बार इसे ध्यान से पढ़ लेने के बाद, आपको कहीं और रोज़ा खोलने की दुआ ढूंढने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
🕌 Roza Kholne Ki Dua In Hindi
अल्लाहुम्मा इन्नि लक सुम्तू व बिक आमन्तु व अलैक तवक्कल्तु व अला रिज्कि क अफ तरतू
🕌 Roza Kholne Ki Dua In Urdu
اللہم انّی لکا سمتو و بکا امانت و علیکا توکلتو وعلی رزقک افطرت
🕌 Roza Kholne Ki Dua In Arabic
اَللّٰهُمَّ اِنِّي لَکَ صُمْتُ وَ بِکَ اٰمَنْتُ وَ عَلَيْکَ تَوَ کّلْتُ وَ عَلٰى رِزْقِکَ اَفْطَرْتُ
🕌 Roza Kholne Ki Dua In English
Allahummaaa innii La Ka Sumtoo Wa Bi Ka Aaamantoo Wa Alaika Tawakkaltoo Wa Ala Rizkee Ka Aftartoo
📖 Roza Kholne Ki Dua Ka Tarjuma
“ऐ अल्लाह! मैंने तेरी खातिर रोज़ा रखा, और तुझ पर ईमान लाया, और तुझ पर भरोसा किया, और तेरे ही रिज़्क से इसे खोल रहा हूं।”
🍽️ रोज़ा खोलने का सही तरीका
- जब इफ्तार का वक्त हो जाए, तो सही से वज़ू करके इफ्तार के लिए बैठ जाएं।
- अज़ान शुरू होने से पहले दुआ करें – दुनिया और आखिरत की भलाई के लिए।
- जैसे ही अज़ान शुरू हो, दुआ पढ़कर रोज़ा खोलें।
- जब तक अज़ान मुकम्मल न हो जाए, तब तक बैठे रहें।
- अज़ान पूरी हो जाने के बाद ही खाना-पीना शुरू करें।
- हमेशा रोज़ा खजूर से ही खोलें, और अगर खजूर न हो तो पानी से खोलें।
हज़रत सुलेमान बिन आमिर रज़ियल्लाहु तआला अन्हु बयान करते हैं कि
रसूलुल्लाह ﷺ ने फ़रमाया:
“जब तुम में से कोई इफ्तार करे तो उसे चाहिए कि खजूर से करे, क्योंकि खजूर में बरकत है। अगर खजूर न हो तो पानी से करे, क्योंकि पानी पाक होता है।”
✨ अंतिम लफ्ज़
मेरे प्यारे मोमिनों, अब तक आप रोज़ा खोलने की दुआ अच्छी तरह जान चुके होंगे। अब इंशा अल्लाह, हर रोज़ इफ्तार के वक्त इसी दुआ को पढ़कर रोज़ा खोला करेंगे।
यहां हमने रोज़ा खोलने की दुआ हिंदी के साथ-साथ इंग्लिश और अरबी में भी तर्जुमा के साथ बताई है, ताकि आप अपनी पसंद की भाषा में इसे सही तरीके से पढ़ सकें।